दिन में धूप ने दी राहत, शाम को चली सर्द हवाओं ने बढ़ाई परेशानी सुबह और शाम की ठिठुरन से बढ़ी लोगों की दिक्कतें, दोपहर में बाजारों में रही चहल–पहल

दिन में धूप ने दी राहत, शाम को चली सर्द हवाओं ने बढ़ाई परेशानी सुबह और शाम की ठिठुरन से बढ़ी लोगों की दिक्कतें, दोपहर में बाजारों में रही चहल–पहल

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी बुलंदशहर

जहांगीराबाद (बुलंदशहर)। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंगलवार को दिन भर धूप निकलने से लोगों को हल्की राहत मिली, लेकिन सुबह और शाम की ठिठुरन ने परेशानी बढ़ा दी। हल्की धूप के बीच बाजारों में सामान्य गतिविधियां शुरू रहीं। लोग गर्म कपड़ों में घरों से निकले, जब कि दोपहर बाद धूप खिलने से भीड़ बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया है। सुबह खेतों और खेत मार्गों पर कुहासा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ा। इधर, ठंडी हवा चलने से नमी बढ़ी और शाम तक ठिठुरन तेज हो गई। दुकानदारों के अनुसार दोपहर तक बिक्री में थोड़ी तेजी रही, लेकिन शाम में ठंड बढ़ते ही बाजार सुने होने लगे।स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सुबह–शाम ठंड में इजाफा हो रहा है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें