रात की बिजली न मिलने पर भड़के ग्रामीण, धरपसी गांव में विजिलेंस टीम को दो घंटे तक रोका।

रात की बिजली न मिलने पर भड़के ग्रामीण, धरपसी गांव में विजिलेंस टीम को दो घंटे तक रोका।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले के मारहरा क्षेत्र के धरपसी गांव में बिजली आपूर्ति की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। रात में लंबे समय से बिजली न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने बिजली चोरी की जांच के लिए पहुंची विजिलेंस टीम को गांव में ही रोक लिया। करीब दो घंटे तक टीम को रोके रखने से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि वे पिछले दो महीनों से रात की बिजली आपूर्ति न होने की समस्या झेल रहे हैं। इस संबंध में कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई और आंदोलन की चेतावनी भी दी गई, लेकिन हालात जस के तस बने रहे। ग्रामीणों ने नदरई बिजली घर के घेराव की चेतावनी तक दी थी। इसी बीच मंगलवार को कासगंज विजिलेंस के अवर अभियंता जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम बिजली चोरी की सूचना पर धरपसी गांव पहुंची। टीम के साथ विजिलेंस थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह, सचिन कुमार सोम और श्यामवीर भी मौजूद थे। जैसे ही चेकिंग शुरू हुई, ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए टीम को रोक लिया और स्पष्ट कहा कि जब तक रात की बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं की जाएगी, टीम को नहीं छोड़ा जाएगा। प्रधान पति विवेक कुमार सिसौदिया ने बताया कि गांव का आधा हिस्सा रात में अंधेरे में डूबा रहता है। रेलवे लाइन के पार बसे इस गांव की बिजली आपूर्ति कासगंज के नदरई बिजली घर से होती है। गांव में लगे ट्रांसफॉर्मर को नलकूप लाइन से जोड़े जाने के कारण रात की आपूर्ति बाधित रहती है। करीब दो घंटे चली बातचीत के बाद कासगंज के एक्सईएन द्वारा समस्या के समाधान का आश्वासन दिए जाने पर ग्रामीणों ने विजिलेंस टीम को जाने दिया। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। वहीं, एसडीओ पंकज कुमार ने बताया कि गांव की लाइन ठीक कराने के प्रयास किए गए हैं, लेकिन कई बार काम के दौरान ग्रामीणों द्वारा बाधा उत्पन्न की जाती है।

थानाध्यक्ष केके लोधी के अनुसार, पुलिस की मौजूदगी में विद्युत विभाग और ग्रामीणों के बीच वार्ता कराकर मामला शांत कराया गया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया