Hapur: पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, छह के खिलाफ FIR

हापुड़ में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, छह के खिलाफ FIR

UP हापुड़ : जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शौहर ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान शाज़िया के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2021 में आरोपी जीशान से हुई थी। शाज़िया चार बच्चों की माँ थी।

पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी पति जीशान सहित कुल छह लोगों के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज की गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि दो साल पहले भी जीशान ने शाज़िया की गर्दन में गोली मारकर हत्या का प्रयास किया था। उस समय वह जेल गया था, लेकिन जेल से रिहा होने के बाद उसने अपनी गलती स्वीकार कर शाज़िया को मायके से दोबारा घर लाया था।

परिवार और समाज को लगा कि अब मामला सुलझ गया है, लेकिन जीशान के इरादे कुछ और ही थे। मौका मिलते ही उसने एक बार फिर वहशी चेहरा दिखाया और इस बार शाज़िया की जान ही ले ली।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और महिला सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें ऊंचाहार: कानपुर जाने वाली ट्रेनों का संचालन आज से शुरू, स्टेशन पर लौटी रौनक

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें