जनता के सुख-दुःख में सहभागी बने विक्कू सिंह, श्रीराम कथा में पहुंचकर दिया ₹10,000 का सहयोग

जनता के सुख-दुःख में सहभागी बने विक्कू सिंह, श्रीराम कथा में पहुंचकर दिया ₹10,000 का सहयोग

संवाददाता: किंकर यादव
अहिरौली, सिद्धार्थनगर

जनता के सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहने वाले जिला पंचायत पद प्रत्याशी वार्ड नंबर 14 श्री विक्कू सिंह ने ग्राम पंचायत बिजौरा में आयोजित हो रही श्रीराम कथा में सहभागिता कर धार्मिक और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कथा आयोजन के सफल संचालन हेतु ₹10,000 की सहयोग राशि भेंट की। श्री विक्कू सिंह ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं तथा ऐसे आयोजनों में सहयोग करना उनका सामाजिक दायित्व है। उन्होंने श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कथा स्थल पर मौजूद ग्रामीणों और आयोजन समिति के सदस्यों ने श्री विक्कू सिंह का स्वागत करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि विक्कू सिंह हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं में साथ खड़े रहते हैं और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के गणमान्य लोग, कथा आयोजक, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें