जय पुलिस को मिली बड़ी सफलता अपराध नियन्त्रण व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जरिया पुलिस द्वारा चोरी की 14 मोटरसाइकिल के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता पवन सूर्यवंशी हमीरपुर जरिया,हमीरपुरपुलिस अधीक्षक महोदया जनपद हमीरपुर के निर्देशन में अपराध नियन्त्रण व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जरिया पुलिस द्वारा 04 नफर अभियुक्तगण (1) हरिमोहन राजपूत पुत्र जयकरन निवासी ग्राम चिल्ली थाना राठ जनपद हमीरपुर (2) हिमान्शु सेन पुत्र लक्ष्मीप्रसाद निवासी ग्राम अमूंद थाना जरिया जनपद हमीरपुर (3) राहुल पुत्र टीकाराम अहिरवार निवासी ग्राम न्यूलीबासा थाना जलालपुर जनपद हमीरपुर व (4) गुलाम वारिस पुत्र मोहम्मद जलील निवासी ग्राम सिचौली पुरवा थाना मौदहा जनपद हमीरपुर से चोरी की 14 मोटरसाइकिल बरामद की गई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 09/2026 धारा 317(2)/317(4)/317(5)/345(3) बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः–
1. हरिमोहन राजपूत पुत्र जयकरन (उम्र करीब 22 वर्ष) निवासी ग्राम चिल्ली थाना राठ जनपद हमीरपुर ।
2. हिमान्शु सेन पुत्र लक्ष्मीप्रसाद (उम्र करीब 19 वर्ष) निवासी ग्राम अमूंद थाना जरिया जनपद हमीरपुर ।
3. राहुल पुत्र टीकाराम अहिरवार (उम्र करीब 27 वर्ष)निवासी ग्राम न्यूलीबासा थाना जलालपुर हमीरपुर ।
4. गुलाम वारिस पुत्र मोहम्मद जलील( उम्र करीब 22 वर्ष) निवासी ग्राम सिचौली पुरवा थाना मौदहा जनपद हमीरपुर ।
बरामदगी
14 अदद मोटरसाइकिल (भिन्न-भिन्न कम्पनियां )
आपराधिक इतिहास-
हरिमोहन राजपूत पुत्र जयकरन
मु0अ0सं0 438/2024 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना राठ
मु0अ0सं0 09/2026 धारा 317(2)/317(4)/317(5)/345(3)बीएनएस
(गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः)
01. व0उ0नि0 शान्तनु चतुर्वेदी (थाना जरिया)
02. उ0नि0 दिलीप श्रीवास्तव (थाना जरिया)
03. उ०नि० रोहित यादव (थाना जरिया)
04. उ०नि० मानवेन्द्र सिंह (थाना जरिया)
05. उ0नि0 सचिन शर्मा (प्रभारी एस0ओ0जी0)
06. हे0का0 शिवेन्द्र सिंह (थाना जरिया)
07. का0 अभिनव प्रताप सिंह (थाना जरिया)
08. का0 धनेश कुमार (थाना जरिया)
09. का0 बृजेश यादव (थाना जरिया)
10. का0 सूरज सिंह (थाना जरिया)
11. का0 अतुल कुमार (एस0ओ0जी0)
12. का0 सुरेन्द्र कुमार मिश्रा (एस0ओ0जी0)
13. का0 रवि कुमार पटेल (सर्विलांस सेल)
14. का0 शक्ति सिंह (एस0ओ0जी0)
ये भी पढ़ें गाजियाबाद 11 प्रापर्टियों की नीलामी से भरी गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की तिजोरी












