Pratapgarh: सपा नेता गुलशन यादव पर शिकंजा: योगी सरकार ने गाड़ी, बंगला, बैंक बैलेंस किया जब्त

सपा नेता गुलशन यादव पर योगी सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है. गैंगस्टर एक्ट के तहत उनकी 7 करोड़ 15 हजार 500 रुपए की संपत्ति जब्त की गई है. गुलशन यादव पर हत्या का प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराओं में 53 मुकदमे दर्ज हैं.

प्रतापगढ़। 2022 में राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले समाजवादी पार्टी के नेता गुलशन यादव पर योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. शिव सहाय अवस्थी के आदेश पर पुलिस और प्रशासन ने गुलशन यादव की कुल 7 करोड़ 15 हजार 500 रुपये की संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की जा रही है।

प्रशासन के अनुसार, गुलशन यादव की यह संपत्ति अवैध रूप से अपराधों के जरिए अर्जित की गई थी। जब्त की गई संपत्तियों में उनकी आवासीय जमीन, लग्जरी गाड़ियाँ और बैंक खाते शामिल हैं। ये संपत्तियाँ प्रयागराज से लेकर प्रतापगढ़ तक फैली हुई हैं।

गुलशन यादव के खिलाफ हत्या की कोशिश, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कुल 53 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह प्रतापगढ़ में सक्रिय एक आपराधिक गिरोह के मुखिया भी बताए जाते हैं। फिलहाल वह समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष भी हैं।

राजा भैया से रिश्ते में दरार के बाद सीधा मुकाबला

गौरतलब है कि गुलशन यादव कभी राजा भैया के करीबी माने जाते थे, लेकिन 2017 के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कुंडा विधानसभा सीट से राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ा, मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले की राजनीति में हलचल मच गई है। गुलशन यादव को प्रतापगढ़ के टॉप 10 अपराधियों में शामिल किया गया है। हाल ही में अनूप सिंह की संपत्ति जब्त करने के बाद अब सपा नेता के खिलाफ यह सख्त कदम प्रशासन की कानून व्यवस्था पर पकड़ को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें राहुल गांधी पिकनिक मनाने रायबरेली आते हैं: मंत्री दिनेश प्रताप का तीखा तंज

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें