28वीं वाहिनी पीएसी इटावा में शुक्रवार परेड एवं वाहिनी भ्रमण सम्पन्न
संवाददाता — पवन सूर्यवंशी इटावा। सेनानायक महोदय श्री अनिरुद्ध कुमार (IPS) की गरिमामयी उपस्थिति में शुक्रवार को 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा के वाहिनी परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का आयोजन किया गया।
महोदय, सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 09 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार को आयोजित परेड में वाहिनी में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारी एवं आरटीसी के सभी रिक्रूट प्रशिक्षु आरक्षी परेड में सम्मिलित हुए। सेनानायक महोदय की उपस्थिति में दौड़-चाल के साथ परेड की कार्यवाही संपन्न कराई गई।
इसके पश्चात जवानों को पीटी एवं आईटी का अभ्यास कराया गया, साथ ही स्क्वाड ड्रिल, सामूहिक शस्त्र अभ्यास आदि की कार्यवाही भी कराई गई।

प्रथम कालांश के उपरांत सेनानायक महोदय द्वारा वाहिनी भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान ड्यूटी दल मैस, क्वार्टर गार्ड, रेडियो शाखा, वाहिनी चक्की, वाहिनी अस्पताल, आर.ओ., राशन शॉप आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित शाखाओं को साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर वाहिनी के शिविरपाल महोदय श्री सुभाष चन्द्र, सहायक शिविरपाल श्री अमित मिश्रा, प्रभारी सूबेदार (सैन्य सहायक) श्री अविनाश सिंह सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अतः उक्त संबंध में यह रिपोर्ट सादर सेवा में प्रेषित है।












