मैनपुरी: पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी दिलाने के नाम पर 70 लाख की ठगी, पीड़ित को धमकियां, कार्रवाई न होने से परेशान होकर एसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह की चेतावनी

मैनपुरी: पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी दिलाने के नाम पर 70 लाख की ठगी, पीड़ित को धमकियां, कार्रवाई न होने से परेशान होकर एसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह की चेतावनी

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी जनपद से धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी दिलाने के नाम पर पीड़ित से करीब 70 लाख रुपये की ठगी किए जाने का आरोप है। पीड़ित का कहना है कि रकम हड़पने के बाद आरोपी लगातार उसे धमका रहे हैं, लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। मामला बरनाल थाना क्षेत्र के डालूपुर गांव का बताया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार, गांव के ही दबंग व्यक्ति प्रमोद कठेरिया और उसके बेटे ने पेट्रोल पंप में हिस्सा दिलाने का झांसा देकर उससे अलग-अलग किस्तों में करीब 70 लाख रुपये ले लिए। जब पीड़ित ने हिस्सेदारी या पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी और बाद में जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित का आरोप है कि उसने इस पूरे मामले की शिकायत बरनाल थाना पुलिस से की, जिस पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बावजूद पुलिस ने न तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और न ही पीड़ित को कोई राहत मिली। न्याय की आस में पीड़ित लगातार अधिकारियों के चक्कर काटता रहा, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई से निराश होकर पीड़ित एसपी कार्यालय पहुंचा और वहां आत्मदाह की चेतावनी दी। पीड़ित का कहना है कि यदि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर उसके पैसे वापस नहीं कराए गए, तो वह कोई बड़ा कदम उठाने को मजबूर होगा।
इस घटना के बाद प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अब देखना यह है कि पीड़ित को कब तक न्याय मिल पाता है और आरोपियों पर कब सख्त कदम उठाए जाते हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal