मैनपुरी में महाराजा तेज सिंह मेमोरियल ऑल यूपी क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य समापन, विजेता-उपविजेता टीमों को किया गया सम्मानित

मैनपुरी में महाराजा तेज सिंह मेमोरियल ऑल यूपी क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य समापन, विजेता-उपविजेता टीमों को किया गया सम्मानित

संवाद दाता: पंकज मिश्रा मैनपुरी।

शहर के क्रिश्चियन मैदान में आयोजित महाराजा_तेज_सिंह_मैमोरियल_ऑल_यूपी_क्रिकेट_टूर्नामेंट_2026 का आज भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। समापन अवसर पर सीओ सिटी संतोष कुमार के साथ विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मैनपुरी के पूर्व विधायक अशोक चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष संगीता गुप्ता, जागीर ब्लॉक प्रमुख मनेश चौहान, महेश मिश्रा, बी.डी. शुक्ला, दीपक दास, श्यामपाल सिंह चौहान (श्यामू दादा) सहित क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में खेल भावना विकसित करने के साथ-साथ जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं। सीओ सिटी संतोष कुमार ने खिलाड़ियों को अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समापन समारोह के दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन तालियों की गड़गड़ाहट और खिलाड़ियों के उत्साह के बीच हुआ। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal