गोपाल भइया का जनसंपर्क अभियान, आधा दर्जन से अधिक गांवों में सुनी जनता की आवाज
दैनिक चक्र प्रतापगढ़
अवधेश चंद्र पांडेय
कुंडा: एमएलसी कुँवर अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल भइया ने रविवार को “जनप्रतिनिधि आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत बिहार विकास क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान कराया। साथ ही पार्टी के हित में जनता से सुझाव भी मांगे जनसंपर्क अभियान के दौरान गोपाल भइया ने जातिवादी राजनीति पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक कभी जाति की राजनीति में विश्वास नहीं करती। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान में जनप्रतिनिधियों को विधायक, सांसद न कहकर जनसेवक कहा गया है, न कि किसी जाति का प्रतिनिधि।उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भइया ने हमेशा सेवा की राजनीति की है। गरीब कन्याओं के विवाह, नेत्र ऑपरेशन, विकलांगों को ट्राई साइकिल जैसी मदद में कभी जाति नहीं देखी गई।
गोपाल भइया ने कहा कि आज कुंडा और प्रतापगढ़ की पहचान सिर्फ प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में राजा भइया के नाम से है, यह सेवा और जनविश्वास की राजनीति का ही परिणाम है।जनप्रतिनिधि आपके द्वार कार्यक्रम के तहत उन्होंने सकरदहा ,कोडरासाल ,समसपुरदामू ,ऐमाजाटूपुर, बरबसपुर, गोगौर और देवरी हरदोपट्टी गांवों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। प्रधान संघ जिलाध्यक्ष ग़ोगौर प्रधान नवीन कुमार सिंह पिंटू सिंह ने गंगा एक्सप्रेस वे से सटे घनी आबादी वाले गाँव को आने जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। उस रास्ते को खुलवाने के लिए गोपाल भइया को अवगत कराया। गोपाल भइया ने आश्वासन दिया कि जल्द ही विकल्प निकाला जाएगा। इस दौरान सभी गाँवों के प्रधान मौजूद रहे। इस दौरान विधायक विनोद सरोज,जिला पंचायत अध्यक्ष पति कुलदीप पटेल,पूर्व प्रमुख डब्बू सिंह, प्रमुखपति रामचन्द्र सरोज, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला,संजय सिंह फौजी,सुनील यादव,आदित्य मिश्र,मुदित सिंह डड़वा,कुँवर सत्येंद्र बहादुर सिंह,विजयराज यादव,मोनू बरबसपुर गुरुओं के गुरु महागुरु प्रशांत सोहगौरा गोगौर,समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें चालक को झपकी आने पर दुकान में घुसी पिकअप गाड़ी सभी लोग बाल बाल बचे












