चालक को झपकी आने पर दुकान में घुसी पिकअप गाड़ी सभी लोग बाल बाल बचे

चालक को झपकी आने पर दुकान में घुसी पिकअप गाड़ी सभी लोग बाल बाल बचे।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । गैर जनपद से चूनी चोकर लादकर जा रही पिकअप के चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे वह सामने आ रही कार को रौंदते हुये एक किराना की दुकान में घुस गई । इस दौरान दुकान पर बैठे लोग बाल बाल बच गये । मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक व पिकअप को कब्जे में ले लिया।कंधई थाना क्षेत्र के रखहा बाजार में रविवार को दोपहर 2:30 बजे अचानक एक पिकअप चालक को झपकी आ गई जिससे वह सामने से आ रही पट्टी निवासी ब्रह्मदेव सोनी की कार को रौंदते हुए चाय की दुकान को तोड़कर निजाम अहमद की किराना की दुकान में घुस गई जिससे उनका काफी नुकसान हुआ।

इस दौरान दुकान पर कोई भी बैठा नहीं था जिससे सभी लोग बाल-बाल बच गये।चाय की दुकान के बगल ही रखहा बाजार के मकबूल हुसैन का लड़का मन्नान हुसैन बैठा था जिसने गाड़ी अपनी ओर आते हुये देखकर रफीक अहमद की दर्जी की दुकान में भाग कर अपनी जान बचाई।दुर्घटना के बाद मौके पर अस्थाई पुलिस चौकी रखहा पर तैनात एसआई सुरेंद्र श्रीवास्तव व पवन यादव पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे पिकअप व कार को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ कर रहे हैं । इस दौरान बाजार में तमाशबीनों की भीड़ लग गई।कुछ देर बाद सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी भी दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर मौके की जानकारी लिए।

ये भी पढ़ें फूलखिरिया में सामाजिक मिलन सम्मान समारोह में पूर्व सांसद का हुआ भव्य स्वागत 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें