राज्य परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का प्रतापगढ़ आगमन, गेस्ट हाउस में हुआ भव्य स्वागत
संवाददाता – विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। आज दिनांक 12.01.2026 को उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी के जनपद प्रतापगढ़ आगमन पर गेस्ट हाउस (पीडब्ल्यूडी) में उनका औपचारिक स्वागत एवं सलामी दी गई।
माननीय मंत्री के आगमन पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिवसहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन से आए दल द्वारा पारंपरिक सम्मान स्वरूप गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं विभागीय कार्यक्रमों से संबंधित संक्षिप्त जानकारी भी माननीय मंत्री को दी गई।
ये भी पढ़ें अलीगंज पुलिस को अवैध जुआ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता












