जनपद एटा थाना अलीगंज पुलिस को अवैध जुआ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है।
संवाददाता योगेन्द्र सिंह: एटा थाना अलीगंज पुलिस ने जुआ खेलते हुए 08 जुआरियों को 10,690 रुपये नगद व ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 08 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में थाना अलीगंज पर मु0अ0सं0 08/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :
चमन पुत्र मकसूद, निवासी मोहल्ला काजी, कस्बा व थाना अलीगंज, जनपद एटा (उम्र लगभग 58 वर्ष)
मनोज कुमार पुत्र दुर्वीन सिंह, निवासी ग्राम लडसिया, थाना अलीगंज, जनपद एटा (उम्र लगभग 45 वर्ष)
करन गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता, निवासी मोहल्ला बालकिशन, कस्बा व थाना अलीगंज (उम्र लगभग 32 वर्ष)
बसर पुत्र राशिद, निवासी मोहल्ला काजी, कस्बा व थाना अलीगंज, जनपद एटा (उम्र लगभग 25 वर्ष)
निहाल पुत्र जमील, निवासी मोहल्ला काजी, कस्बा व थाना अलीगंज, जनपद एटा (उम्र लगभग 20 वर्ष)
आशू पुत्र शकील, निवासी मोहल्ला काजी, कस्बा व थाना अलीगंज, जनपद एटा (उम्र लगभग 21 वर्ष)
रिजवान पुत्र खतीफ, निवासी मोहल्ला काजी, कस्बा व थाना अलीगंज, जनपद एटा (उम्र लगभग 25 वर्ष)
मनोज पुत्र अनिल कुमार, निवासी किला रोड बिरियन, कस्बा व थाना अलीगंज, जनपद एटा (उम्र लगभग 30 वर्ष)
बरामदगी :
₹10,690 रुपये नगद
ताश के पत्ते
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :
उ0नि0 श्री पंकज मणि गौतम
उ0नि0 श्री ह्रदेश कुमार दुबे
का0 नकुल कुमार
का0 लवनीश चौधरी
हे0का0 दिलीप कुमार
का0 मोहित कुमार
का0 भूपेश कुमार
का0 अजय कुमार












