रेलवे पथ निरीक्षक उपेंद्र कुमार एंवआरपीएफ चौकी घाटमपुर के इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि केमिकल पाउडर लादकर फैक्ट्री आ रहा ट्रैक्टर रेलवे लाइन में पलटा

रेलवे पथ निरीक्षक उपेंद्र कुमार एंवआरपीएफ चौकी घाटमपुर के इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि केमिकल पाउडर लादकर फैक्ट्री आ रहा ट्रैक्टर रेलवे लाइन में पलटा

संवाददाता पवन सूर्यवंशी हमीरपुर

सुमेरपुर,हमीरपुर।कस्बे के रेलवे स्टेशन के डंपिंग ग्राउंड से केमिकल पाउडर लादकर उद्योग नगरी आ रहा ट्रैक्टर ट्राली बांदा मार्ग के रेलवे के गेट संख्या 31 में पलट गया। इससे बांदा मार्ग सहित रेलवे रूट ठप हो गया।उद्योग नगरी में संचालित एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी में साबुन आदि के निर्माण के लिए राजस्थान से केमिकल पाउडर रेलवे के माध्यम से मंगाया जाता है। मालगाड़ी से उतारकर इसको डंपिंग ग्राउंड में रखा जाता है। सुबह 10 बजे इस केमिकल को ट्रैक्टर ट्राली से लादकर फैक्ट्री ले जाया जा रहा था। बांदा मार्ग के गेट संख्या 31 में पटरी पर आते ही ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्राली रेलवे लाइन के ऊपर पलट गई। इससे बांदा मार्ग सहित रेलवे रूट ठप हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में ट्राली को सीधा कराकर बांदा मार्ग सहित रेलवे रूट के यातायात को बहाल कराया। इस घटना से करीब डेढ़ घंटा यातायात प्रभावित रहा। आरपीएफ चौकी घाटमपुर के इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है।

रेलवे पथ निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। सोमवार को वापस आकर मामले की जांच करेंगे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal