वाल्मीकि समाज से अंशुल ने यूपी का क्या नाम रोशन खेलो इंडिया के तहत दमनदीप में राष्ट्रीय कबड्डी मैच में यूपी टीम बनी उपविजेता टीम के कप्तान अंशुल ने अकेले 50 प्वाइंट में 32 प्वाइंट बनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी हमीरपुर
सुमेरपुर,हमीरपुर।दमनदीप में आयोजित खेलो इंडिया के कबड्डी की राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में यूपी टीम ने फाइनल में राजस्थान टीम से भिंड़त करके दूसरा स्थान प्राप्त किया। टीम के कप्तान अंशुल ने अकेले 50 प्वाइंट में 32 प्वाइंट बनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। कस्बे के वार्ड संख्या 8 के निवासी राजन उर्फ पप्पू बाल्मीकि के पुत्र अंशुल का राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम में कप्तान के रूप में चयन हुआ था। गत 5 जनवरी से 9 जनवरी तक दमनद्वीप में आयोजित खेलो इंडिया के तहत हुई प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। फाइनल मैच यूपी एवं राजस्थान के मध्य खेला गया। इस मैच में यूपी टीम को उपविजेता घोषित किया। यूपी टीम के कप्तान अंशुल ने अकेले 50 प्वाइंट में 32 प्वाइंट बनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
युवक की इस सफलता से सभासद अनीश बाल्मीकि सहित घर परिवार के सदस्यों ने हर्ष जताया है।












