गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव द्वारा विभिन्न अनुभागों का किया गया निरीक्षण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रचार प्रसार का निरीक्षण किया गया

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव द्वारा विभिन्न अनुभागों का किया गया निरीक्षण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रचार प्रसार का निरीक्षण किया गया

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

आज दिनांक-12.01.2026 को सचिव महोदय द्वारा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के संबंधित अनुभागों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वर्तमान में संचालित प्रधानमंत्री आवासीय योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार कराने, प्राधिकरण में संचालित सिंगल विंडो सिस्टम में अपडेट कराते हुये जनसामान्य को उत्तम सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। अनुभाग में संचालित कार्यों, फाइलों के निस्तारण, अभिलेखों के रख-रखाव एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। सचिव महोदय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ। लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा आमजन से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता बरतने पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव महोदय ने कार्यालय की साफ-सफाई, व्यवस्था एवं रिकॉर्ड प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार लाकर नागरिकों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करना प्राथमिकता है। निरीक्षण के समय संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal