राष्ट्रीय युवा दिवस पर सिविल बार एसोसिएशन कुंडा में प्रेरणादायी आयोजन

राष्ट्रीय युवा दिवस पर सिविल बार एसोसिएशन कुंडा में प्रेरणादायी आयोजन

कुंडा, प्रतापगढ़। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन कुंडा परिसर में एक प्रेरणादायी एवं सार्थक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा अधिवक्ता एवं सिविल बार एसोसिएशन कुंडा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री सुधीर कुमार पांडे द्वारा संघ की लाइब्रेरी के लिए स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर आधारित एक महत्वपूर्ण पुस्तक भेंट की गई।

पुस्तक भेंट करते हुए श्री पांडे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और विचार युवाओं के लिए ऊर्जा, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की अनुपम प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श आज के युवाओं को सही दिशा प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति भी जागरूक करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके सिद्धांत न केवल युवाओं बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए मार्गदर्शक हैं। अधिवक्ताओं ने इस पुस्तक भेंट को सिविल बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसे ज्ञानवर्धन की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवाओं को सकारात्मक सोच, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।


ये भी पढ़ें गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव द्वारा विभिन्न अनुभागों का किया गया निरीक्षण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रचार प्रसार का निरीक्षण किया गया

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया