विषय स्वस्थ युवा ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव रखते: डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया।

विषय स्वस्थ युवा ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव रखते: डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया।

ज़िला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत ,हरियाणा।

स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को सही दिशा दिखाते

सकारात्मक सोच और अनुशासन से युवा बनें राष्ट्र निर्माण के भागीदार

पानीपत, 12 जनवरी। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिले के सभी युवाओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होते हैं।स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनके विचार आज भी युवाओं में आत्मविश्वास, साहस और राष्ट्रभक्ति का संचार करते हैं। उपायुक्त डॉ दहिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया, जो आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक है। युवा यदि अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाएँ तो वे न केवल अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं बल्कि समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। डॉ. दहिया ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास अत्यंत आवश्यक है। युवा आधुनिक तकनीक, नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को अपनाकर आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने युवाओं से नशे और नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ युवा ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव रखते हैं।उपायुक्त डॉ . दहिया ने कहा कि युवा वर्ग में असीम ऊर्जा और क्षमता है। आवश्यकता है तो केवल सही दिशा और सकारात्मक सोच की है। युवा सामाजिक कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। डॉ. वीरेंंद्र कुमार दहिया ने युवाओं से अपील की कि वे स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करें और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया