फतेहपुर में युवाओं का महासंगम! पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने खेल के मैदान से राष्ट्र निर्माण तक जोड़ा युवा भारत, विवेकानंद यूथ क्लब में 200 टीमों को बांटी खेलकूद किट—बाइक रैली से गूंजा शहर

फतेहपुर में युवाओं का महासंगम! पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने खेल के मैदान से राष्ट्र निर्माण तक जोड़ा युवा भारत, विवेकानंद यूथ क्लब में 200 टीमों को बांटी खेलकूद किट—बाइक रैली से गूंजा शहर

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य 

फतेहपुर। लोक विहार कॉलोनी स्थित पूर्व विधायक विक्रम सिंह के कार्यालय में विवेकानंद यूथ क्लब के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विवेकानंद यूथ क्लब के संस्थापक एवं पूर्व विधायक विक्रम सिंह की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम के उपरांत पूर्व विधायक की अगुवाई में युवाओं के साथ नगर क्षेत्र में भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली गई, जिसने पूरे शहर में उत्साह और ऊर्जा का संदेश दिया।

जनपद की सभी विधानसभाओं की ग्राम पंचायतों से आए युवाओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने निजी वेतन से विवेकानंद यूथ क्लब की स्थापना कर युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेलकूद किटों का वितरण प्रारंभ किया है। इससे ग्रामीण अंचलों के युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी।

उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने के उद्देश्य से यह योजना तैयार की गई है। विवेकानंद यूथ क्लब के माध्यम से समाज में सद्भावना और सकारात्मक संस्कार का प्रसार हो रहा है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ने तेलियानी, हसवा, भिटौरा, असोथर, हथगाम, बहुआ, खजुहा, मलवां, अमौली, नगर फतेहपुर, बिंदकी, जहानाबाद, खागा, हुसेनगंज एवं अयाहशाह ब्लॉक क्षेत्र से आई 200 टीमों को खेलकूद किट वितरित कर प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, दिनेश बाजपेई, विवेकानंद यूथ क्लब के जिलाध्यक्ष राजा सिंह, ओम मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, बच्चा तिवारी, धनंजय द्विवेदी, अर्पणा सिंह, पुष्पराज पटेल, माता बदल लोधी, अर्चना त्रिपाठी, शिवानी राजपूत, ब्रजेश द्विवेदी, संजय श्रीवास्तव, शोल्डी गुप्ता, प्रेमा सिंह राठौर, गायत्री सिंह, मधु शर्मा, ज्योति प्रवीण, सुनिधि तिवारी, प्रभा लोधी, कुलदीप भदौरिया, शैलेन्द्र रघुवंशी, बलकेश, आदित्य, आयुष, अखिलेश, रिषभ गुप्ता, शुभम त्रिपाठी, विपेन्द्र यादव, विशिष्ठ, उत्कर्ष, दीपक बाल्मीकि, महेंद्र लोधी, अभिषेक गौतम सहित हजारों की संख्या में युवा मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में खेल, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए विवेकानंद यूथ क्लब जिले में नई पहचान बनाता नजर आया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया