बड़नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 लीटर जहरीली कच्ची शराब के साथ आदतन आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता: संतोष यादव, उज्जैन
उज्जैन। जिले के बड़नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हाथ भट्टी से बनी 7 लीटर जहरीली कच्ची शराब के साथ एक नशाखोर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रूनिजा अंडर ब्रिज के नीचे अवैध रूप से शराब बेचने की फिराक में खड़ा था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बड़नगर थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बरामद की गई, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त था और क्षेत्र में जहरीली शराब बेचकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा था।
बड़नगर थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से भी अपील की गई है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी जानकारी की सूचना तुरंत पुलिस को












