जलेसर में भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी की समीक्षा बैठक, कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

जलेसर में भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी की समीक्षा बैठक, कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

जनपद एटा के जलेसर में आज दिनांक 15 जनवरी 2026 को भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जलेसर के मोहल्ला सादात में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य वर्तमान सरकार में एससी, एसटी, ओबीसी एवं मुस्लिम समाज पर हो रहे अत्याचारों पर चर्चा करना तथा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति तय करना रहा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सर्व बहुजन समाज को भाईचारे के साथ एकजुट होकर वर्ष 2027 में आजाद समाज पार्टी को सत्ता में लाने के लिए संगठित प्रयास करने होंगे। इसके लिए गांव-गांव और मोहल्लों में संगठन को मजबूत किया जाएगा।
बैठक के उपरांत पार्टी समर्थक रोहित कुमार गौतम के सहयोग से सर्व समाज के बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को कंबल वितरित किए गए। इस सामाजिक सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
निवेदक:
जिला प्रभारी – जितेंद्र कुमार गौतम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें