बहराइच ब्लास्टर ने 42 रनों से जीता मुकाबला।जयप्रकाश को मैन ऑफ़ द मैच, इमर्जिंग प्लेयर ओंम ठाकुर को दिया गया

बहराइच ब्लास्टर ने 42 रनों से जीता मुकाबला।जयप्रकाश को मैन ऑफ़ द मैच, इमर्जिंग प्लेयर ओंम ठाकुर को दिया गया

संवाददाता पवन सूर्यवंशी बहराइच

बहराइच:–स्वर्गीय कुशमेंन्द्र सिंह राणा की स्मृति में इंदिरा स्टेडियम में खेला जा रहा ग्लैमरस टाइप प्रीमियर लीग में आज का मुकाबला बहराइच ब्लास्टर वं बहराइच सुपर किंग्स के बीच खेला गया। आपकी तरफ से कंटिन्यू मैच में मुख्य अतिथि के रूप में मो.यासिर,तुषार सत्या मौजूद रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल कृष्ण मिश्रा, पकंज अग्रवाल ,राजकुंवर व,विनायक मिश्र मौजुद रहे।अतिथियो ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। बहराइच ब्लास्टर्स के कप्तान जयप्रकाश ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लास्टर्स के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की। कप्तान जयप्रकाश यादव के 92 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत निर्धारित 22 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 204 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जयप्रकाश के अलावा प्रणव सिंह ने 34 एवं अमरनाथ ने 26 रनों की पारी खेली। सुपर किंग्स की तरफ से ओम ठाकुर ने चार विकेट लिए। 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर किंग्स के बल्लेबाज बड़े लक्ष्य के दबाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए सिर्फ ओम ठाकुर ने नाबाद 61 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। और पूरी टीम निर्धारित 22 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना सकी। ब्लास्टर्स की तरफ से गोविंद चौहान एवं दिव्यांशु सिंह ने दो-दो विकेट अपने नाम किये। शानदार प्रदर्शन की बदौलत कप्तान जयप्रकाश गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। और बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार ओम ठाकुर को दिया गया।मैच में अंपायरिंग की भूमिका आतिफ खान एवं अकील अहमद ने निभाई ।स्कोरर की भूमिका में यश चौरसिया मौजूद रहे । आंखों देखा हाल आदिल जमीर के द्वारा सुनाया गया। लाइव प्रसारण गोविंद सिंह चौहान के द्वारा किया गया। इस दौरान सुनील राय, इफ्तिखार अली,रामानंद सिंह, देवाशीष राय आयुष चित्रांश, कार्तिकेय सिंह,तुषार सोनी,आशुतोष कैराती,सारिक,उत्कर्ष ,

एवं अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे। कल का मुकाबला बहराइच ब्लास्टर व बहराइच नवाब के मध्य खेला जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें