एसीपी प्रिया श्रीपाल के नेतृत्व में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक SHO सरिता मलिक की पुलिस टीम द्वारा अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, दोनो के कब्जे से कुल 03 किलो 266 ग्राम अवैध गांजा, 2800/- रुपये नकद बरामद।

एसीपी प्रिया श्रीपाल के नेतृत्व में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक SHO सरिता मलिक की पुलिस टीम द्वारा अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, दोनो के कब्जे से कुल 03 किलो 266 ग्राम अवैध गांजा, 2800/- रुपये नकद बरामद।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक 16.01.2026 को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम द्वारा सर्च अभियान के तहत अवैध गांजा की तस्करी करने वाले अभियुक्त मो० अदनान उर्फ राजा पुत्र मो० इरफान निवासी पप्पू डीलर के मकान के पास में गली नं 20 पेट्रोल पम्प के पास नीयर जामा मस्जिद यमुना विहार थाना भजनपुरा दिल्ली मूल निवासी ग्राम व पोस्ट-बरूकी नगीना मार्ग थाना कोतवाली जिला बिजनोर उम्र 18 वर्ष व अभियुक्ता रजनी पत्नि फुरकान निवासी 954 लाल क्वार्टर सुदामापुरी थाना क्रॉसिंग उम्र 27 वर्ष को जल प्लांट रोड से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 03 किलो 266 ग्राम अवैध गांजा व गांजा की बिक्री के 2800/- रुपये बरामद हुए। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर तत्काल धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 61 (2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण-

अभियुक्तो ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लाल क्वाटर सुदामापुरी की रहने वाली शबनम से हम कम दामो पर गांजा लेकर आते है तथा गांजे को छोटी-छोटी पुडिया बनाकर गांजा पीने वाले लोगो को अधिक दामो पर बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

1. मो0 अदनान उर्फ राजा पुत्र मो० इरफान निवासी पप्पू डीलर के मकान के पास में गली नं 20 पेट्रोल पम्प के पास नीयर जामा मस्जिद यमुना विहार थाना भजनपुरा दिल्ली मूल निवासी ग्राम व पोस्ट-बरूकी नगीना मार्ग थाना कोतवाली जिला बिजनोर उम्र 18 वर्ष ।

2. रजनी पत्नि फुरकान निवासी 954 लाल क्वार्टर सुदामापुरी थाना क्रॉसिंग उम्र 27 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण –

03 किलो 266 ग्राम अवैध गांजा, 2800/- रुपये बरामद।

आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग –

अभियुक्तो के विरुद्ध थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में एनडीपीएस एक्ट का 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा महिला अभियुक्ता रजनी उपरोक्त के विरुद्ध थाना विजयनगर गाजियाबाद NDPS ACT के सम्बन्धित 03 अभियोग व आबकारी अधि० के तहत 01 अभियोग पंजीकृत है।

अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है

गिरफ्तार करने वाली टीम-

थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें