जनपद हापुड़ पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन्जय सिंह निर्देशन में थाना धौलाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध शस्त्र सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर
जिनके कब्जे से 04 अवैध पिस्टल, 06 अवैध तमंचे, 03 मोबाइल फोन व 15 जिंदा कारतूस एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद । गिरफ्तार अभियुक्तगण अवैध पिस्टल को 40-45 हजार रुपये व अवैध तमंचे को 4-5 हजार रूपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। गिरफ्तार अभियुक्तगण अवैध शस्त्रों को डिमाण्ड मिलने पर बाहरी जनपदों से खरीदकर अपराधी किस्म के लोगों को सप्लाई करते थे।
कार्यवाहीः-
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शस्त्र बनाने/बेचने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अवैध शस्त्र सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर अभियुक्तों को देहरा झाल के पास से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 04 अवैध पिस्टल, 06 अवैध तमंचे, 03 मोबाइल फोन व 15 जिंदा कारतूस एवं तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन्जय सिंह
के कुशल निर्देशन में थाना धोलना पुलिस द्वारा उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना धौलाना पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
1. दीपक पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी डेटाखुर्द थाना पिसावा जनपद अलीगढ ।
2. चिराग उर्फ चिन्टू पुत्र प्रदीप निवासी न्यू सर्वोदय नगर थाना पिलखुवा जनपद हापुड़।
3. नमन पुत्र उदयवीर निवासी अशोक नगर थाना पिलखुवा जनपद हापुड़।
बरामदगी का विवरण:-
04 अवैध पिस्टल मय 14 जिन्दा कारतूस 32 बोर ।
06 अवैध तमंचे मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
03 मोबाइल फोन ।
घटना में प्रयुक्त स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल रजि0न0 UP37 L 7216
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः-
1. अभियुक्त दीपक उपरोक्तः-
1. मु0अ0स0 147/23 धारा 27/30 आर्म्स एक्ट व 307,323,325,504,506 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ ।
2. मु0अ0स0 188/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पिलखुवा जनपद हापुड़।
3. मु0अ0स0 547/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पिलखुवा जनपद हापुड़।
4. मु0अ0स0 75/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 392/411 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड़।
5. मु0अ0सं0 22/26 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना धौलाना जनपद हापुड़।
2. अभियुक्त चिराग उपरोक्तः-
1. मु0अ0स0 328/24 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 354 (ख), 452, 504, 506 भादवि थाना पिलखुवा हापुड़।
2. मु0अ0स0 325/25 धारा 115(2), 324(4), 351(3), 352 भादवि थाना पिलखुवा, हापुड़।
3. मु0अ0सं0 22/26 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना धौलाना जनपद हापुड़।
3. अभियुक्त नमन उपरोक्तः-
मु0अ0सं0 22/26 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना धौलाना जनपद हापुड़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान थाना धौलाना जनपद हापुड़।
2. उ0नि0 अश्वनी कुमार थाना धौलाना जनपद हापुड़।
3. उ0नि0 पिन्टू कुमार थाना धौलाना जनपद हापुड़।
4. उ0नि0 राहुल यादव थाना धौलाना जनपद हापुड़।
5. उ0नि0 सतेन्द्र सिंह थाना धौलाना जनपद हापुड़।
6. है0का0 653 आदेश कुमार थाना धौलाना जनपद हापुड़।
7. का0 212 सचिन बालियान थाना धौलाना जनपद हापुड़।
8. का0 874 मोनू कुमार थाना धौलाना जनपद हापुड़।












