पंचायत सहायकों ने समस्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष को सौंपा ज्ञापन

पंचायत सहायकों ने समस्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष को सौंपा ज्ञापन

मानदेय बढ़ोतरी, स्थायी सेवा और सामाजिक सुरक्षा की उठाई मांग

संवाददाता: किंकर यादव: सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय जी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पंचायत सहायकों के जिला अध्यक्ष सुब्रत पाण्डेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पंचायत सहायक उपस्थित रहे।

ज्ञापन के माध्यम से पंचायत सहायकों ने बताया कि वर्तमान में उन्हें मिलने वाला मानदेय अत्यंत कम है, जो मनरेगा मजदूरों की दैनिक मजदूरी से भी कम पड़ता है। साथ ही समय पर मानदेय का भुगतान नहीं होता, कई बार 4 से 5 माह तक मानदेय लंबित रहता है, जिससे पंचायत सहायकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

पंचायत सहायकों ने मांग की कि उन्हें स्थायी सेवा का दर्जा दिया जाए तथा भविष्य निधि (पीएफ) और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएं। इसके अलावा वर्तमान 6000 रुपये प्रतिमाह के अल्प मानदेय को बढ़ाकर 18000 रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पंचायत सहायकों पर पंचायत स्तर पर अनावश्यक एवं गैर-विभागीय कार्यों का अतिरिक्त बोझ डाला जाता है, जिसे समाप्त किया जाना चाहिए ताकि वे अपने मूल दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन कर सकें।

नेता प्रतिपक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय जी ने पंचायत सहायकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उचित स्तर पर समाधान का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें नये मतदाताओं के लिये सुनहरा अवसर, विशेष अभियान की तिथियों पर करें नाम दर्ज

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें