नये मतदाताओं के लिये सुनहरा अवसर, विशेष अभियान की तिथियों पर करें नाम दर्ज।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा. प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में उप जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य प्रजापति ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर जनपद के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियो का विशेष प्रगाढ़ (एसआईआर) पुनरीक्षण कार्यक्रम गतिमान है। उन्होने बताया है कि 6 जनवरी को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन किया जा चुका है, दावे एवं आपत्तियॉ 6 फरवरी तक प्राप्त की जायेंगी तथा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 27 फरवरी तक किया जायेगा। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होने जनसामान्य से अनुरोध किया है कि जिनकी आयु अर्हत तिथि 01.01.2026 के आधार पर 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो या हो रही हो का नाम यदि निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं है तो विशेष अभियान की तिथियों क्रमशः 17 जनवरी (शनिवार), 18 जनवरी (रविवार), 31 जनवरी (शनिवर) व 01 फरवरी (रविवार) को अपने मतदेय स्थलों पर पहुॅचकर फार्म-6 भरकर अनुलग्नक-4 घोषणा पत्र के साथ वांछित अभिलेखों सहित सम्बन्धित बीएलओ के पास जमा कर सकते है तथा जिनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित है, उसमें यदि कोई संशोधन हो तो फार्म-8 भरकर सम्बन्धित बीएलओ के पास जमा कर सकते है।
उन्होने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से कहा है कि अपने बूथ लेबिल एजेन्ट को निर्देशित करें कि सम्बन्धित मतदेय स्थल के बीएलओ के संरक्षण में मतदाता सूची में दृष्टिगोचर हुयी त्रुटियों इत्यादि को चिन्हित करने में सहयोग करें।












