किसान के बाद मनरेगा पर प्रहार कर मजदूरों को खत्म करना चाहती है भाजपा प्रज्ञा गौड

किसान के बाद मनरेगा पर प्रहार कर मजदूरों को खत्म करना चाहती है भाजपा प्रज्ञा गौड।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी बुलंदशहर. शुक्रवार को आहार क्षेत्र के गांव खनौदा में मनरेगा बचाओ संग्राम की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में मनरेगा जॉब कार्ड धारक मजदूरों के साथ चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सम्मिलित हुए मनरेगा चौपाल को संबोधित करते हुए।

डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनरेगा संग्राम प्रज्ञा गौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद व तबाह करने के बाद मजदूरों के खिलाफ मनरेगा में बदलाव कर मजदूरों की कमर तोड़ने के साथ-साथ मनरेगा में हुए भ्रष्टाचार को छुपाना चाहती है

मनरेगा का नाम बदलने की आड़ में योजना में हुए भ्रष्टाचार को दबाने में मजदूरों को मजदूरी न देकर बर्बाद करने का काम किया जा रहा है ।

चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व विधान परिषद सदस्य कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हरेंद्र अग्रवाल एवं जिला उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने केंद्र सरकार पर अच्छे दिन के वादों को दिखावा बताते हुए

सेना में अग्नि वीर के नाम पर जवानों के साथ धोखा करने तथा किसानों के विरुद्ध तीन काले कानून लाने यूरिया डी ऐ पी की उपलब्ध ना करा पाने के साथ-साथ मनरेगा में किए गए।

बदलाव जिसमें 40% बजट राज्यों पर थोपने मनरेगा को प्रहार करने के साथ-साथ मजदूरों को तबाह व बर्बाद कर उद्योगपति अडानी व अंबानी की मदद कर सरकार अपनी जेब भरने का काम कर रही है ज्ञानेंद्र राघव ने कहा कि मनरेगा जॉब कार्ड धारक मजदूरों को कांग्रेस की चल रही 10 जनवरी से मोहीम 25 फरवरी तक में सम्मिलित होकर मनरेगा बचाने के लिए।

कलेक्ट्रेट घेराव लखनऊ में विधानसभा घेराव व दिल्ली के संसद के घेराव जिले से डिस्ट्रिक्ट को ऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ की नेतृत्व में एकत्रित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा तथा संचालन उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने किया बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता बबलू कुरैशी जिला उपाध्यक्ष विधानसभा प्रभारी सलाम का वरिष्ठ नेता नरेंद्र चौधरी प्रधानाचार्य कैलाश चौधरी ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार शर्मा प्रधान रामप्रसाद किशोरी शिताबी छोटा जाटव जम्मन जाटव रामबाबू सहित सैकड़ो जॉब कार्ड धारक मजदूर सम्मिलित रहे।

ये भी पढ़ें रेलवे रोड निर्माण न होने से व्यापारियों में आक्रोश, 18 जनवरी को चौक पर आमरण अनशन की चेतावनी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया