पुरानी रंजिश में शराब पिलाकर की गई थी युवक की हत्या।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी सुमेरपुर,हमीरपुर।बीती रात कस्बे के बांकी मार्ग में शराब पीने के बाद युवकों के मध्य हुए विवाद के बाद युवक की हत्या किए जाने पर युवक के पिता ने पुरानी रंजिश में चार लोगों के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया है।
बुधवार की बीती रात करीब 9.30 बजे बांकी मार्ग में पानी टंकी के सामने वार्ड संख्या 18 के निवासी सुमित यादव 24 वर्ष पुत्र राजबहादुर यादव की शराब पिलाने के बाद लोहे की राड से प्रहार करके हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता राजबहादुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है।
कि उसके पुत्र से पड़ोसी संतोष साहू रंजिश रखता था। इसी ने महेंद्र गुप्ता, विष्णु प्रसाद, भोला निषाद के साथ मिलकर पुत्र की हत्या की है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। बाकी की तलाश कराई जा रही है।
उधर गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। मृतक अपने पीछे माता-पिता भाई बहन को रोता बिलखता छोड़ गया है।
मृतक दो भाइयों में छोटा था और ट्रक चलाकर परिवार के भरण पोषण में सहयोग करता था।
ये भी पढ़ें एसडीएम नानपारा ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक












