घने कोहरे के कारण जीटी रोड पर बड़ा सड़क हादसा हो गया।
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
एटा: रेलवे ओवरब्रिज के पास दो गाड़ियों की भीषण भिड़ंत में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के अनुसार कार सवार बृजेश, निवासी एटा, अपने परिवार के साथ गुड़गांव से वापस एटा लौट रहे थे।
इसी दौरान महाराणा प्रताप चौक के पास रेलवे ओवरब्रिज समीप, पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए,
हालांकि कुछ लोगों को छोटी-मोटी चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
सूचना मिलते ही थाना कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह दुर्घटना घने कोहरे और तेज रफ्तार के कारण होना बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें पुरानी रंजिश में शराब पिलाकर की गई थी युवक की हत्या












