स्वाट टीम नगर जोन व थाना मधुवन बापूधाम पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 36 किलो अवैध गांजा व एक XUV 300 कार बरामद।

स्वाट टीम नगर जोन व थाना मधुवन बापूधाम पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 36 किलो अवैध गांजा व एक XUV 300 कार बरामद।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

घटना एवं कार्यवाही का विवरण
दिनांक 19.01.2026 को स्वाट टीम नगर जोन एवं थाना मधुबन बापूधाम पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान, कमला नेहरू नगर से संजयनगर की ओर आने वाली रोड पर पोस्टल तिराहा के पास से वाहन सहित 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तगण के कब्जे से 36 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे गाड़ी XUV 300 (काला रंग, रजिस्ट्रेशन नंबर HR07K 1112) में अपने साथियों के साथ उड़ीसा से दो थैलों में छुपाकर अवैध गांजा लेकर आए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वे गांजे को कम दामों पर खरीदकर इकट्ठा करते हैं तथा छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक कर अधिक दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं। पूछताछ में यह भी बताया गया कि उनके साथ पवन पुत्र स्व बीर बहादुर, निवासी ई-ब्लॉक, शासी नगर, थाना कविनगर, गाजियाबाद तथा सचिन पुत्र नामालूम, निवासी मिसलगढी, गाजियाबाद भी इस अवैध व्यवसाय में सम्मिलित हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तगणः

1. राहुल शर्मा पुत्र कैलाश चन्द, निवासी सादा, बाना कोतवाली नगर, जनपद बुलन्दशहर, उम्र लगभग 35 वर्ष।

2. राहुल कोरी उर्फ मूसा उर्फ राजेश पुत्र अशोक कुमार, निवासी मकान संख्या 67, एन ब्लॉक, सेक्टर 23, संजयनगर, थाना मधुबन बापूधाम, जनपद गाजियाबाद, मूल निवासी ग्राम भूनी, थाना सरधना, जिला मेरठ, उम्र लगभग 48 वर्षी

3. अभव उर्फ गौरव पुत्र अरविन्द, निवासी नियर चालाजी अपार्टमेंट, एम ब्लीक, सेक्टर 23, संजयनगर, थाना मधुबन बापूधाम, जनपद गाजियाचाद, उम्र लगभग 23 वर्षी

अभियुक्तगण का अपराधिक इतिहास

अभियुक्त राहुल शर्मा उपरोक्त पर 01 अभियोग लूट का थाना बुलन्दशहर जनपद हापुड़ में, 05 अभियोग लूट हत्या/आर्मा एक्ट के थाना हापुड देहात, जनपद हापुड़ में, 01 अभियोग लूट एवं बरामदगी थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ में, 01 अभियोग लूट थाना भोजपुर, कमि) गाजियाबाद व । अभियोग एनडीपीएस एक्ट थाना मधुबन बापूधाम कमि) गाजियाबाद में कुल 09 अभियोग पंजीकृत है।अभियुक्त राहुल कोरी उर्फ मूसा उर्फ राजेश उपरोक्त पर 01 अभियोग एनडीपीएस एक्ट का थाना नोए‌डा सैक्टर 20 गौ०बुद्ध नगर में, 03 अभियोग 2/3 गैंगस्टर एक्ट 25 आर्म्स एक्ट हत्या का थाना सिहानी गेट कमि) गाजियाबाद, 07 अभियोग एनडीपीएस एक्ट का थाना कविनगर मधुबन बापूधाम कमि० गाजियाबाद में कुल ।। अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त अभय उर्फ गौरव उपरोक्त पर 01 अभियोग एनडीपीएस एक्ट का थाना मधुबन बापूधाम कमि) गाजियाबाद में कुल

01 अभियोग पंजीकृत है।

बरामदगी का विवरण

1. 36 किलो गांजा।

2. एक XUV 300 कार (काला रंग), रजिस्ट्रेशन नंबर HR07K 11121

गिरफ्तार करने वाली टीम स्वाट टीम नगर जोन एवं थाना मधुबन बापूधाम पुलिस टीमा

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया