थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध 20 नशीले इन्जेक्शन बरामद ।

थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध 20 नशीले इन्जेक्शन बरामद ।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

कार्यवाही का विवरणः- आज दिनांक 19.01.2026 को थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान (01 अभियुक्त हिम्मत पुत्र बाबूलाल निवासी सुन्दरपुरा थाना कोटपुतली जिला बाड़मेर राजस्थान उम्र करीब 23 वर्ष को गुर्जर गेट कालू सीमेन्ट प्रगति विहार थाना खोड़ा से अवैध 20 नशीले इन्जेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरणः – गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि बरामद इनजेक्शन को मैं हर सोमवार दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास बने अंडर पास के नीचे एक व्यक्ति से सस्ते दामों में खरीदता हूँ और इन इन्जेक्शन को फेस 3 व गाजीपुर सब्जी मण्डी के मजदूरों तथा खोडा व इदिरपुरम में चलते फिरते नशा करने वाले लोगों को एविल के एक इजेक्शन को मय सिरंज व नीडल के 200 रुपये में बेचता हूँ और मुनाफा कमाता हूँ। आज भी में इन्जेक्शन बेचने के लिए जा रहा था कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

हिम्मत पुत्र बाबूलाल निवासी सुन्दरपुरा थाना कोटपुतली जिला बाड़मेर राजस्थान उम्र करीब 23 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः-

अवैध 20 नशीले इन्जेक्शन बरामद ।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-

गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना खोड़ा पर एनडीपीएस एक्ट का 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-थाना खोडा पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें