महज़ 40 मिनट के भीतर बच्ची को सकुशल खोजकर गुमशुदा बच्ची की खोज में बेकनगंज पुलिस की त्वरित कार्यवाही।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी कानपुर
बारा देवी क्षेत्र, थाना बेकनगंज से 5 वर्षीय बच्ची के गुमशुदा होने की सूचना मिलते ही बेकनगंज पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस टीम ने महज़ 40 मिनट के भीतर बच्ची को सकुशल खोजकर उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई पर स्थानीय जनता ने बेकनगंज पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि संकट की घड़ी में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए परिवार को बड़ी राहत दी। धरातल पर यदि कोई चौतरफा समाज की सेवा में निस्वार्थ भाव से तत्पर दिखती है, तो वह खाकी ही है, जो हर परिस्थिति में आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर रहती है।












