मैनपुरी: कुरावली के हीरापुर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष, चार गंभीर घायल

मैनपुरी: कुरावली के हीरापुर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष, चार गंभीर घायल

संवाद दाता:पंकज मिश्रा 

मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हीरापुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे गांव में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया।

मारपीट की इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पीड़ित विकास यादव ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे रास्ते में घेरकर हमला किया। जब उसे बचाने के लिए उसके परिजन पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच इससे पहले भी 1 जनवरी को क्रिकेट खेल के दौरान विवाद हुआ था, तभी से आपसी रंजिश चल रही थी, जो अब हिंसक झड़प में बदल गई।

घटना की सूचना मिलते ही कुरावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में फिलहाल तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

ये भी पढ़ें किशनी में रहस्यमय मौत, कुएं में मिला लापता युवक का शव

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal