किशनी में रहस्यमय मौत, कुएं में मिला लापता युवक का शव

किशनी में रहस्यमय मौत, कुएं में मिला लापता युवक का शव

संवाददाता:पंकज मिश्रा मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र अंतर्गत फरेंदी गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक दिन से लापता युवक का शव गांव के कुएं में पड़ा मिला। युवक के घर से अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।

तलाशी के दौरान गांव के बाहर स्थित कुएं के पास शराब की खाली बोतल और गिलास मिलने से मामले ने और भी रहस्यमय रूप ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर हत्या और आत्महत्या, दोनों ही एंगल से मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं घटना के बाद से गांव में दहशत और शोक का माहौल है, परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा जनसुनवाई में सुनी गई जनसमस्याएं, संबंधित को दिए गए आवश्यक निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें