आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन परिसरों का निरीक्षण

आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन परिसरों का निरीक्षण

संवाददाता। संतोष यादव आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने सुपर कॉरिडोर के आगे बांगड़दा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन सतपुड़ा, गिरनार एवं शिप्रा परिसरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ परिसरों में कार्य में देरी पाए जाने पर आयुक्त ने ठेकेदारों को फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य में तत्काल तेजी लाने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना अत्यंत महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्ता एवं समय-सीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने परिसर में निवासरत नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य पात्र नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधायुक्त आवास उपलब्ध कराना है, जिसे तय समय में पूर्ण करना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें मैनपुरी: कुरावली के हीरापुर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष, चार गंभीर घायल

और पढ़ें

केशव कुमार चौधरी, एडि० कमिश्नर मुख्यालय/अपराध एवं श्री अमित कुमार सक्सेना, एसीपी साहिबाबाद द्वारा थाना लिंक रोड क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित रूप से ‘महिला चौपाल’ का आयोजन

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा“68,000 ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”वही नोएडा पुलिस द्वारा 203ग्राम प्रहरियों सम्मानित किया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal