एटा में प्रदेश स्तर पर जीएसटी फ्रॉड से संबंधित पंजीकृत अभियोगों में साक्ष्य संकलन एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु

सराहनीय कार्य – जनपद एटा में प्रदेश स्तर पर जीएसटी फ्रॉड से संबंधित पंजीकृत अभियोगों में साक्ष्य संकलन एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु

संवाददाता योगेन्द्र सिंह  श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक (ईओडब्ल्यू) महोदय के निर्देशन में एक प्रदेश स्तरीय एसआईटी का गठन किया गया था। इसी क्रम में जनपद स्तर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में गठित एसआईटी टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है।

थाना अवागढ़ पर पंजीकृत फर्जी/बोगस फर्म बनाकर राज्य कर आयोग को 333.57 लाख रुपये की क्षति पहुंचाने के मामले में पंजीकृत अभियोग में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरणः

दिनांक 01.08.2025 को वादी सुशील, सहायक आयुक्त, राज्य कर खण्ड-2 द्वारा थाना अवागढ़ पर लिखित तहरीर दी गई कि अभियुक्त अजय पुत्र राकेश द्वारा फर्जी/बोगस फर्म बनाकर राज्य कर आयोग को 333.57 लाख रुपये की क्षति पहुंचाई गई है।

उक्त तहरीर के आधार पर थाना अवागढ़ पर मु0अ0सं0-189/2025, धारा 318(4), 323, 338, 336(3), (61)2), 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरणः

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में थाना जलेसर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित दो अभियुक्तों को फरिहा तिराहा, अवागढ़ से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

महत्वपूर्ण बिंदुः

अभियुक्त हिमांशु की फेसबुक आईडी पर अमेजन, फ्लिपकार्ट एवं मीशो पर काम कराने से संबंधित पोस्ट आई, जिसमें दिए गए फोन नंबर पर संपर्क करने पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही गई।

हिमांशु द्वारा अपने नाम से कराया गया जीएसटी रजिस्ट्रेशन निरस्त हो गया।

इसके बाद हिमांशु से किसी अन्य व्यक्ति के नाम से रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया, जिस पर उसने अपने पड़ोसी अजय के नाम से एक परिचित सीए के माध्यम से सीए की ई-मेल आईडी व फोन नंबर का उपयोग कर बोगस फर्म का जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराया। बाद में उसमें हिमांशु का फोन नंबर व ई-मेल आईडी जोड़ी गई।

उक्त फर्म की आईडी व पासवर्ड हिमांशु द्वारा फेसबुक पोस्टकर्ता को भेज दिए गए, जिसके बदले में पोस्टकर्ता द्वारा हिमांशु के बाबा के खाते में (जिसे हिमांशु संचालित करता है) 25,000 रुपये जमा कराए गए तथा और अधिक जीएसटी नंबर उपलब्ध कराने को कहा गया।

इसके पश्चात हिमांशु द्वारा अन्य बोगस फर्मों का भी रजिस्ट्रेशन कराया गया और उनके माध्यम से प्राप्त धनराशि आपस में बांटी जाती रही।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः

हिमांशु कुमार उर्फ अंशुल पुत्र चरन सिंह

निवासी – उलायतपुर, थाना फरिहा, जनपद फिरोजाबाद

हाल पता – नर्सरी वाला रास्ता, टावर के पास, टापा खुर्द, थाना उत्तर, जनपद फिरोजाबाद

अजय कुमार पुत्र राकेश

निवासी – नर्सरी वाला रास्ता, टावर के पास, टापा खुर्द, थाना उत्तर, जनपद फिरोजाबाद

बरामदगीः

एक एंड्रॉयड मोबाइल (OPPO A-17)

एक सिम कार्ड

आपराधिक इतिहासः

अभियुक्त हिमांशु कुमार उर्फ अंशुल

मु0अ0सं0-189/2025 धारा 318(4)/323/338/336(3)/(61)2)/340(2) बीएनएस, थाना अवागढ़, जनपद एटा

अभियुक्त अजय कुमार

मु0अ0सं0-189/2025 धारा 318(4)/323/338/336(3)/(61)2)/340(2) बीएनएस, थाना अवागढ़, जनपद एटा

मु0अ0सं0-128/2020 धारा 380/411/457 भादवि, थाना उत्तर, जनपद फिरोजाबाद

मु0अ0सं0-313/2020 धारा 379 भादवि, थाना उत्तर, जनपद फिरोजाबाद

मु0अ0सं0-397/2020 धारा 366 भादवि, थाना उत्तर, जनपद फिरोजाबाद

मु0अ0सं0-981/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना उत्तर, जनपद फिरोजाबाद

मु0अ0सं0-229/2023 धारा 366 भादवि, थाना टूण्डला, जनपद फिरोजाबाद

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित

उप निरीक्षक विजय सिंह

हेड कांस्टेबल रामतेज

हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार

ये भी पढ़ें कानून व्यवस्था पर सवाल: अवैध तमंचे के साथ युवक की रील वायरल

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया