राजकीय पौध-नाला गोविन्दपुरी, मोदीनगर गाजियाबाद पर स्थित आम तथा नाशपाती बहार की नीलामी

राजकीय पौध-नाला गोविन्दपुरी, मोदीनगर गाजियाबाद पर स्थित आम तथा नाशपाती बहार की नीलामी दिनांक 31.01.2026

संवाददाता पवन सूर्यवंशी  दिनांक:20/01:2026गाजियाबाद।जिला उद्यान अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया की राजकीय पौध-नाला गोविन्दपुरी, मोदीनगर गाजियाबाद पर स्थित आम तथा नाशपाती बहार की नीलामी दिनांक 31.01.2026 को प्रातः 11.00 बजे उप निदेशक उद्यान, मेरठ मण्डल, मेरठ की अध्यक्षता में राजकीय पौधशाला गोविन्दपुरी, मोदीनगर, जनपद-गाजियाबाद पर की जाएगी। कोई भी व्यक्ति नीलामी में भाग लेना चाहे तो उक्त नियत तिथि एवं समय पर बोली में भाग ले सकता है।

पौधों का विवरणः

आम विभिन्न प्रजाति- 70,नाशपाती-50 योग-120

नियम एवं शर्तें- नीलामी बोलने से पूर्व धनराशि रूपये-5000.00 धरोहर राशि के रूप में जमा करने होंगे, नीलामी जिस बोलीदाता को स्वीकृत होगी उनकी धरोहर राशि को समायोजित कर लिया जायेगा तथा शेष को वापस कर दिया जायेगा।

बोलीदाता, प्रभारी पौधशाला की अनुमति लेकर क्षेत्र में घूम सकता है।

स्वीकृति बोलीदाता को सम्पूर्ण धनराशि जमा करनी होगी।

यदि कोई बोलीदाता उच्च बोली बोलने के उपरान्त पीछे हटता है, तो उसके द्वारा जमा धरोहर राशि को जब्त कर लिया जायेगा।

स्वीकृति उपरान्त ठेकेदार को रूपये-5000.00 (चैक/ड्राफ्ट) स्वयं जमानत राशि के रूप में जमा करने होंगे।

पौधशाला पर अन्य पौधे व सम्पत्ति को कोई नुकसान पहुंचाया जाता है तो उसकी क्षति जमानत राशि से काट ली जाएगी।

ठेकेदार को पौधशाला पर जानवर रखने तथा स्थायी/अस्थायी निवास बनाने की स्वीकृति नही दी जायेगी।

नीलामी के बाद फसल पर रसायन, छिडकाव, चौकीदारी, सिंचाई तथा अन्य देख-रेख ठेकेदार को स्वयं करना होगा

प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल को कोई हानि होती है, तो उसकी क्षतिपूर्ति का उत्तरदायी विभाग नही होगा।

अन्य जानकारी नीलामी के समय उपलब्ध करा दी जायेगी।

ये भी पढ़ें सरसों की फसलों में कीट रोगों के साथ-साथ खरपतवारों का प्रकोप भी बढ़ रहा

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया