विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम -2026 के तहत दावे एवं आपत्तियाँ के सम्बंध में महत्वपूर्ण बैठक आहूत

विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम -2026 के तहत दावे एवं आपत्तियाँ के सम्बंध में महत्वपूर्ण बैठक आहूत

संवाददाता पवन सूर्यवंशी  गाजियाबाद। दिनांक: 20/01/2026 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम -2026 के तहत दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करने की अवधि में छूटे एवं अर्ह मतदाताओं से फार्म-6 भरवाकर प्राप्त करने हेतु जनपद में संचालित विभिन्न संगठनों यथा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन / बार एसोसिएशन /व्यापार मण्डल औद्योगिक संगठन इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) एवं नर्सिंग स्टाफ संघ निर्माण एजेंसी सिविल डिफेंस मीडिया एसोसिएशन एवं आर.डब्लू.ए. /ए.ओ.ए. संगठन के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में एडीएम एफ/आर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ भट्ट की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी है।

बैठक में उपस्थित समस्त संगठनों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करने हेतु दिनांक 06.02.2026 निर्धारित है। जनपद गाजियाबाद शहरी क्षेत्र होने तथा विस्थापित कर्मचारी श्रमिकों की संख्या अधिक होने के फलस्वरूप सम्भव है कि आपके संगठनों में कार्यरत कर्मचारी श्रमिक जो जनपद में ही किसी अन्य स्थान से ही स्थानान्तरित होकर आपके यहाँ कार्यरत हैं, के गणना अवधि में गणना प्रपत्र भरे न गये हों,  जिस कारण उनका नाम आलेख्य मतदाता सूची में न हो। उक्त के क्रम में समस्त प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वह अपने अधीनस्थ कर्मचारी / श्रमिकों के फार्म-6 मय घोषणा पत्र‌ भरवाकर सम्बन्धित बी.एल.ओ. अथवा ई.आर.ओ. को उपलब्ध करा दें। उक्त के साथ ही छूटे एवं अर्ह मतदाता आनलाईन voters.eci.gov.in पर भी आवेदन कर अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करा सकते हैं।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों से सुझाव पर विभिन्न संगठनों के कार्यालय परिसर में विशेष अभियान के तहत कैम्प लगाकर भी छूटे एवं अर्ह मतदाताओं के फार्म भरवाने हेतु अभियान चलाये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है।

बैठक के अन्त में समस्त संगठनों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि वह अपने क्षेत्र में ध्वनि माध्यमों एवं बैठक कर व्यापक जागरूकता लाये जाने तथा अपने औद्योगिक संस्थानों में आनलाइन कैम्प आयोजित कराकर भी अर्ह एवं छूटे हुए कार्मिक / श्रमिकों को मतदाता सूची में पंजीकृत कराने में सहयोग प्रदान करें।

ये भी पढ़ें राजकीय पौध-नाला गोविन्दपुरी, मोदीनगर गाजियाबाद पर स्थित आम तथा नाशपाती बहार की नीलामी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया