शंकराचार्य का अपमान पूरे देश के सनातनियों का अपमान: संदीप त्रिपाठी

शंकराचार्य का अपमान पूरे देश के सनातनियों का अपमान: संदीप त्रिपाठी

दैनिक चक्र / ब्यूरो प्रतापगढ़ / अवधेश चंद्र पांडेय

माघ मेले के दौरान शंकराचार्य के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हीरागंज निवासी कांग्रेस पार्टी के टीवी पैनलिस्ट संदीप त्रिपाठी ने इस घटना को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की मिलीभगत से शंकराचार्य का अपमान किया गया, जो पूरे देश के सनातनियों का अपमान है।संदीप त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति और व्यापार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि माघ मेले में शंकराचार्य के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उससे सनातन धर्म की मर्यादा को ठेस पहुंची है। उन्होंने यह भी कहा कि छोटे-छोटे साधुओं के साथ मारपीट की गई और उनकी शिखा पकड़कर उन्हें अपमानित किया गया, जो अत्यंत निंदनीय है।

त्रिपाठी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि सरकार धर्म की आड़ में सत्ता की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतने दिन बीत जाने के बावजूद न तो किसी जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की गई और न ही सरकार ने इस मामले में कोई ठोस कदम उठाया।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शंकराचार्य के सम्मान में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो सनातनी समाज को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा। संदीप त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही आंदोलन को लेकर निर्णय लिया जाएगा और जब तक मेला प्रशासन एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा।इस पूरे प्रकरण ने राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ धार्मिक संगठनों में भी तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी है।

ये भी पढ़ें विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम -2026 के तहत दावे एवं आपत्तियाँ के सम्बंध में महत्वपूर्ण बैठक आहूत

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया