एसटीएफ व बर्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 50 हजार का इनामी बदमाश विपिन उर्फ टेडी गिरफ्तार
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत. कानपुर उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और बर्रा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश विपिन ठाकुर उर्फ टेडी को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त विपिन उर्फ टेडी शहर के विभिन्न थानों में दर्ज एक दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमों में वांछित था। उसकी तलाश पुलिस को काफी समय से थी। एसटीएफ को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर बर्रा थाना पुलिस के साथ मिलकर टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी बर्रा रविन्द्र श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक विकास शर्मा सहित पूरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।













