जल सुनवाई के दौरान क्षेत्र के नागरिक अपने घरों का पानी लेकर शिविर में पहुंचे पानी की जांच करने पर शुद्ध पेयजल पाया गया।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
क्षेत्र के रहवासियों द्वारा बताया कि पानी साफ स्वच्छ आ रहा हे साथ ही पीएचई के अधिकारयों द्वारा घर घर पहुंच कर पानी की जांच भी की जा रही है आज 09 स्थलों पर आयोजित किया गया जल सुनवाई का आयोजन
उज्जैन : माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुसार महापौर श्री मुकेश टटवाल एवं निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव के निर्देशानुसार नागरिकों की पेयजल संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु आज मंगलवार दिनांक 20 जनवरी को शहर के 09 स्थलों जिसमें जुना सोमवारिया टंकी, महाश्वेता नगर टंकी, इंदिरा नगर टंकी, देवास गेट टंकी, त्रिवेणी विहार टंकी, छत्रपति शिवाजी भवन, नगर निगम कोयला फाटक, कलेक्टोरेट कोठी रोड, सिंधी कॉलोनी टंकी, वृन्दावन पूरा टंकी पर जल सुनवाई का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक किया गया
जल सुनवाई में निम्नलिखित समस्याओं का निवारण किया जा रहा है जिसमें
1. पेयजल लीकेज से संबंधित समस्याएं
2. नल कनेक्शन से संबंधित समस्याएँ
3. बोरवेल से संबंधित समस्याएँ
4. हैंडपंप से संबंधित समस्याएँ
5. जल नमूना संग्रह (पानी की गुणवत्ता जाँच हेतु)
शिविर में क्षेत्र के नागरिक अपने घरों का पानी लेकर शिविर में पहुंचे जिसमें जांच करने पर पानी शुद्ध क्लोरीन युक्त पाया गया रहवासियों द्वारा भी कहा गया कि घरों में साफ-स्वच्छ जल सप्लाई हो रहा है साथ ही पीएचई के अधिकारी घर-घर पहुंचकर पानी की टेस्टिंग करते हुए सैंपल भी ले रहे हैं
इस दौरान जल सुनवाई में जल कार्य समिति प्रभारी श्री प्रकाश शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद श्री दिलीप परमार, पार्षद प्रतिनिधि श्री घनश्याम गौड़ एवं पीएचई के अधिकारी उपस्थित रहें।












