महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर पुलिस द्वारा ,मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा
संवाददाता पवन सूर्यवंशी फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद । जनपद फर्रुखाबाद में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत लगातार पहल की जा रही है। इस अभियान का केंद्रबिंदु महिलाओं से सीधा संवाद और उन्हें यह भरोसा दिलाना है कि संकट की घड़ी में पुलिस हर समय उनके साथ है। अभियान के तहत पुलिस टीमें अलग-अलग इलाकों में पहुंचीं और महिलाओं से आमने-सामने बातचीत की। महिला थाना फर्रुखाबाद, कोतवाली फर्रुखाबाद, कोतवाली फतेहगढ़, कोतवाली मोहम्मदाबाद, थाना मऊदरवाजा, नवाबगंज, राजेपुर, शमसाबाद, कम्पिल एवं अमृतपुर थाना क्षेत्रों में आयोजित गतिविधियों के दौरान महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े अधिकारों की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं 1090, 181, 112, 1098 एवं 1076 जैसे हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
साथ ही घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और साइबर अपराध जैसे मामलों में सावधानी और कानूनी उपायों पर भी प्रकाश डाला गया।












