अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, चार बच्चों की मां की मौत से गांव में दहशत का माहौल

अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, चार बच्चों की मां की मौत से गांव में दहशत का माहौल

संवाददाता पवन सूर्यवंशी फर्रुखाबाद

जहानगंज फर्रुखाबाद अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी ही पत्नी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना थाना जहानगंज क्षेत्र के जरारी कस्बा अंतर्गत मौजा खलासपुर की है, जहां चार बच्चों की मां की हत्या के बाद पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पति ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी पति नशे का आदी बताया जा रहा है और पत्नी के चरित्र को लेकर आए दिन विवाद करता था। मृतका न सिर्फ अपने चार बच्चों की मां थी, बल्कि अपने दिवंगत देवर और देवरानी के चार बच्चों का भी पालन-पोषण कर रही थी, जिससे परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। घटना के समय सभी बच्चे छत पर मौजूद थे, जबकि पति-पत्नी नीचे थे। मृतका की पुत्री ने पुलिस को बताया कि अचानक चीख-पुकार सुनाई दी, जब बच्चे नीचे पहुंचे तो देखा कि पिता ने मां की चाकू से हत्या कर दी थी। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थाना जहानगंज पुलिस, थाना अध्यक्ष एवं क्षेत्राधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस जघन्य वारदात ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और नशे की लत से उपजने वाले अपराधों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया