गाजियाबाद में यातायात सुधार की दिशा में बड़ा कदम: GDA के निर्देश पर UMTC कर रहा प्रमुख जंक्शनों का सर्वे
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) द्वारा उपाध्यक्ष श्री नंद किशोर कलाल के निर्देश अनुसार प्राधिकरण क्षेत्र मे शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित एवं आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में प्रमुख चौराहों एवं जंक्शनों पर यातायात दबाव को कम करने तथा आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से अर्बन मेट्रो ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड (UMTC) द्वारा जंक्शन सुधार कार्य हेतु सर्वेक्षण किया जा रहा है।UMTC की तकनीकी टीम द्वारा GDA क्षेत्रान्तर्गत चयनित प्रमुख जंक्शनों पर विस्तृत सर्वे कर यातायात प्रवाह, सड़क ज्यामिति, पीक आवर्स में वाहनों का दबाव, पैदल यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा से संबंधित पहलुओं का गहन अध्ययन किया गया।
इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य जंक्शनों के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक सुधार हेतु प्रभावी सुझाव तैयार करना है, जिससे भविष्य में यातायात जाम की समस्या से राहत मिल सके साथ ही शहर का स्वरूप बेहतर हो।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा सर्वेक्षण कार्य अपनी उपस्थिति मे कराया जा रहा है। UMTC द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर जंक्शन सुधार के लिए अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिसमें सिग्नल सुधार, लेन प्रबंधन, रोड मार्किंग, पैदल पथ एवं अन्य यातायात सुधारात्मक उपाय शामिल होंगे।GDA द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि
शहरवासियों को बेहतर यातायात सुविधा के साथ सुंदर शहर उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में विशेषज्ञ संस्थाओं के सहयोग से योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें एटा। थाना कोतवाली देहात की साइबर क्राइम टीम द्वारा तत्परता













