वसंत पंचमी के अवसर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन भारी संख्या आशीर्वाद देने पहुंचे दंडी संन्यासी 

वसंत पंचमी के अवसर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन भारी संख्या आशीर्वाद देने पहुंचे दंडी संन्यासी 

दैनिक चक्र प्रतापगढ़ अवधेश चंद्र पांडेय 

प्रतापगढ़। हीरागंज निवासी बाला जी ब्रिक्स फील्ड के प्रतिष्ठित व्यवसाई पंडित भीम प्रसाद त्रिपाठी के सौजन्य से वसंत पंचमी के पावन अवसर पर तीर्थराज प्रयाग के माघ मेला क्षेत्र अंतर्गत पुल नंबर पाँच स्थित भूरा मठ में भंडारे का महाप्रसाद का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद स्वामी जी महाराज (जोशी जी) छोटू महाराज ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रसाद, चाय, भोजन एवं ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था की गई है, ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।भंडारे के आयोजक भीम प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि सनातन धर्म में अन्नदान को महापुण्य बताया गया है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से सभी सनातनी धर्म-कर्म के साथ पुण्य के सहभागी बनते हैं।इस मौके पर कांग्रेस नेता व टीवी पैनलिस्ट संदीप त्रिपाठी ने कहा कि माघ कुंभ/माघ मेला भारतीय संस्कृति और आस्था का जीवंत प्रतीक है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु संगम में स्नान कर अन्नदान करते हैं, जो प्रयाग की प्राचीन परंपरा रही है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में आश्रम के सेवादार कमल तिवारी,अमित शुक्ला, राहुल,नितिन महाराज, पल्लवी,सुभाष यादव,अमन महाराज, गगनदीप त्रिपाठी, मोहित, आलोक, प्राची,यूथ कॉग्रेस की प्रदेश महासचिव वंदना त्रिपाठी, ममता पांडेय आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

ये भी पढ़ें ग्रामीण अंचल के स्ववित्त पोषित कॉलेज गाँव के युवाओं का भविष्य संवार रहे हैं-शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी हर्षोल्लास के वातावरण में समारोह पूर्वक मीरा देवी इण्टर कॉलेज का मनाया गया वार्षिकोत्सव

और पढ़ें

केशव कुमार चौधरी, एडि० कमिश्नर मुख्यालय/अपराध एवं श्री अमित कुमार सक्सेना, एसीपी साहिबाबाद द्वारा थाना लिंक रोड क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित रूप से ‘महिला चौपाल’ का आयोजन

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा“68,000 ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”वही नोएडा पुलिस द्वारा 203ग्राम प्रहरियों सम्मानित किया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal