रमापति तिवारी बालिका इंटर कॉलेज में वसंत पंचमी के अवसर पर खिचड़ी महोत्सव एवं सरस्वती पूजन कार्यकम संपन्न
संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय प्रतापगढ़। विकासखंड बिहार के ग्रामसभा बारौं स्थित रमापति तिवारी बालिका इंटर कॉलेज एवं आर के टी कॉन्वेंट स्कूल में वसंत पंचमी के अवसर पर खिचड़ी महोत्सव एवं सरस्वती पूजन का आयोजित कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।आयोजन में समरसता व सद्भाव का समागम देखने को मिला।कार्यक्रम में विद्यालय व कॉलेज के बच्चों द्वारा तरह तरह के प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया।कार्यक्रम के दौरान एन सी सी कैडेट्स के बच्चों द्वारा आगंतुकों को सलामी प्रस्तुत कर उनका सम्मान करते हुए प्रांगण में प्रवेश कराना विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों की भी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 कैलाश नाथ ओझा शामिल हुए।उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज के साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।इसके आगे विशिष्ट अतिथि ने कार्यक्रम में अपना संबोधन देते हुए बच्चों को अनुशासन,त्याग को शिक्षा के लिए जरूरी बताया।उन्होंने कहा अनुशासन,त्याग धैर्य,ही वह प्रथम सीढ़ी है,जिसके माध्यम से शिक्षा ही नहीं अपितु किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ा जाता है।इसके आगे बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने बच्चों को बेहतर पढ़ाई कर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं प्रेषित किए।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विद्यालय से पढ़े बच्चे जब आगे बढ़कर नौकरी,राजनेता,अधिवक्ता,बड़े बड़े पदों पर पहुंचते हैं तो बच्चों के साथ विद्यालय का भी नाम होता है।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रबंधक क्षीर सागर तिवारी के सुपुत्र व मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन तिवारी राजा ने किया।विद्यालय से एन सी सी की छात्रा काजल।
सरोज की पढ़ाई के बाद नौसेना में शामिल होने के बाबत विद्यालय प्रबंधक एवं शिक्षिकाओं ने बालिका को सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष बाघराय व मुदित सिंह ने सरस्वती मां की प्रतिमा पर माला पुष्प अर्पित किए।कार्यक्रम में विशेष रूप से आर सी एस एम जी इंटर कॉलेज डड़वा के प्रधानाचार्य मुदित सिंह,बाघराय थानाध्यक्ष श्रवण कुमार,पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबागंज मनोज शुक्ला,समाजसेवी कुशहा आदर्श पांडेय,सर्वेश शुक्ला,समाजसेवी रोर पवन सिंह “विक्कू” पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, चेयरमैंन कुंडा शिव कुमार तिवारी भगवन्, प्रधान पहलेपार राजेश त्रिपाठी सोनी मोनी,ऋषभ यादव नेता समाजवादी पार्टी,संजय मिश्रा,सर्वेश तिवारी,जिगर तिवारी,भारत तिवारी,समेत विद्यालय के शिक्षक,शिक्षिका समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: हत्या के प्रयास के मामले में जेठवारा पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार












