पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड, प्रतापगढ़ में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) के अवसर पर आयोजित होने वाली रैतिक परेड के सफल आयोजन हेतु फुल ड्रेस ग्रैंड रिहर्सल कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ निरीक्षण के दौरान ध्वजारोहण की प्रक्रिया, परेड की सलामी, परेड का निरीक्षण, टुकड़ियों की समन्वित चाल, बैंड प्रदर्शन तथा विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली झांकियों के प्रदर्शन का पूर्वाभ्यास एवं सूक्ष्म परीक्षण किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह को और अधिक बेहतर, अनुशासित, आकर्षक एवं भव्य रूप प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा परेड की सुसंगठित प्रस्तुति, अनुशासन, समयबद्धता एवं समन्वय सुनिश्चित किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश भी प्रदान किए गए।

ये भी पढ़ें स्थापना दिवस पर प्रतापगढ़ को बड़ी उपलब्धि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा (एफ़आरयू) के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार त्रिपाठी होंगे सम्मानित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें