जनपद एटा महोत्सव में “एटा का टैलेंट” कार्यक्रम का भव्य आयोजन, बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहामन

जनपद एटा महोत्सव में “एटा का टैलेंट” कार्यक्रम का भव्य आयोजन, बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहामन

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा महोत्सव के पंडाल में आज दोपहर “एटा का टैलेंट” कार्यक्रम का भव्य आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी अवधपाल सिंह यादव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में इंदु सिंह, नंदिनी शर्मा, रैक्सी कुलश्रेष्ठ एवं साक्षी जैन ने जज की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के संयोजक अकरम खान ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने क्लासिकल डांस और देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य प्रस्तुत कर पंडाल में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। एसीसी कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने क्लासिकल ग्रुप डांस प्रस्तुत कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा सेंट मैरी स्कूल एवं सी.एस. सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने भी आकर्षक ग्रुप डांस प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति नेत्रहीन बालक मोहित कुमार की रही, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से सभी का दिल जीत लिया और खूब वाहवाही बटोरी।
कार्यक्रम में कुमारी एंजिल, अनाया गुप्ता, नंदिनी, नित्या, आलिया, अयान, अनीका, लवयांश वर्मा, पीहू, अरिंजय, वंशिका सिंह, अवनी गौतम, दिग्दर्शनी, मानू, ट्विंकल वर्मा, अथर्व वर्मा, नीलांचली, मोहित कुमार, नव्या सहित कई दर्जन बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें