जनपद एटा में माँ सरस्वती जन्मोत्सव के अवसर पर हवन-पूजन व विद्यारम्भ संस्कार सम्पन्न

जनपद एटा में माँ सरस्वती जन्मोत्सव के अवसर पर हवन-पूजन व विद्यारम्भ संस्कार सम्पन्न

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा सेठ दीनानाथ किरन गुलाब देवी केशव सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर, भारती नगर एटा में आज माँ सरस्वती के जन्मोत्सव (बसंत पंचमी) के पावन अवसर पर हवन-पूजन के साथ-साथ विद्यारम्भ संस्कार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन श्री क्षेत्रपाल उपाध्याय (संरक्षक, स्वामी विवेकानंद शिक्षा प्रसार समिति), विद्यालय अध्यक्ष दिनेश पाल सिंह, प्रबंधक अरविंद अग्रवाल, सह-व्यवस्थापक उमेश प्रताप मधु एवं कोषाध्यक्ष विजय वार्ष्णेय द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य श्री हरीश कुमार गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि व्यक्ति के जीवन का सौष्ठव, सौंदर्य, मधुरता एवं सुव्यवस्था विद्या, शिक्षा और सद्गुणों पर ही निर्भर करती है। उन्होंने बसंत पंचमी को विद्या आरम्भ के लिए अत्यंत शुभ बताया। पंडित जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ-हवन कर विद्या की देवी माँ सरस्वती का विधिवत पूजन किया गया। इस अवसर पर राजेश कुमार पाण्डेय एवं उनकी पत्नी प्रियंका पाण्डेय तथा प्रताप भानु सिंह एवं उनकी पत्नी नीरज देवी यजमान के रूप में उपस्थित रहे। बसंत पंचमी को वैदिक सोलह संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार विद्यारम्भ संस्कार का विशेष महत्व है। इसी क्रम में विद्यालय में 3 से 5 वर्ष आयु के नन्हें-मुन्ने भैया-बहिनों ने विद्यारम्भ संस्कार में भाग लिया। बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने मंत्रोच्चार के साथ पट्टी पूजन कर अपने शिशुओं का विद्या आरम्भ कराया। सभी शिशुओं को कलम-कापी देकर ‘ॐ’ लिखवाया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, विद्यालय के भैया-बहिन, शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण रहा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए