उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर प्रतापगढ़ पहुंचे माननीय राज्य परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह, तुलसी सदन में हुआ स्वागत व सम्मान-

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर प्रतापगढ़ पहुंचे माननीय राज्य परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह, तुलसी सदन में हुआ स्वागत व सम्मान-

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आज दिनांक 24.01.2026 को उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी के जनपद प्रतापगढ़ आगमन पर तुलसी सदन, हादीहाल, प्रतापगढ़ में उनका औपचारिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
माननीय मंत्री जी के आगमन पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया गया। इस अवसर CDO डॉ. दिव्या मिश्रा व अन्य राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे एवं पुलिस लाइन से आए दल द्वारा पारंपरिक सम्मान-गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के दौरान जनपद में संचालित दीनदयाल अन्त्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) एवं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (ग्राम्य विकास विभाग, उ.प्र.) सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। माननीय मंत्री जी द्वारा मौके पर लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें